All the Shyam devotees are welcome at our website www.babakhatushyam.com. On this page, you will find the full faith and devotional bhakti sangreh of Baba Khatushyam.So come and go deep in the devotion of Baba.
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया को यमराज एवं चित्रगुप्त का दावात् कलम का पूजन करना चाहिए। यह कायस्थ जाति का बहुत बड़ा पर्व है।
मसि भाजन संयुक्तं ध्याये च महाबलम्।
लेखिनी पट्टिका हस्तं चित्रगुप्तं नमाम्यहम् ।।
इस दिन बहिन के यहां ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। यदि सगी बहन न तो बुआ या चाचा, ताऊ, मामा की पुत्री के यहां भोजन करें। घर में भोजन नहीं करना चाहिये। इस दिन भाई-बहन दोनों यमुना जी में स्नान करें। यह विशेष विधान है। बहिन के यहां भोजन करके साड़ी रूपया आदि से बहिन का यथाशक्ति सत्कार करें। और बहिन को प्रसन्न करें। बहिन भाई की दीर्घायु की कामना से यम का पूजन करें। तथा अष्ट, चिरंजीवियों का पूजन करें। अष्ट चिरंजीवियों से प्रार्थना करें हे प्रभु आप मरे भाई की दीर्घायु करना।